


जगजीवन नगर क्षेत्र में वार्ड-08 के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार अभियान तेज़ी से चलाया गया। इस दौरान उम्मीदवार ए.के. सिंह, मीनू गोयल, प्रीति गोस्वामी और सुरेश धुवा ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा।
इस अभियान में शक्ति केंद्र से पूनम भारदिया ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं कार्यकर्ता विनय दुबे और केतन भाई समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रचार किया और मतदाताओं से संवाद स्थापित किया।
चुनावी माहौल के बीच इस प्रचार अभियान ने क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है और बीजेपी उम्मीदवारों द्वारा अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



