








गांधीधाम, 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार): गांधीधाम बस स्टैंड के सामने गुरुवार देर रात करीब 1:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक का गंभीर सड़क हादसा हो गया। हादसा संकटक मोचन हनुमान मंदिर के पास हुआ, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम और आसपास के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अंदर फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक चालक राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही ‘ए’ डिवीजन पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: टाइम्स ऑफ इंकलाब न्यूज एंड पेपर चैनल



